आत्महत्या, पड़ोसी के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया थ। घटना में पुलिस ने पड़ोसी और उसकी मां के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि ठगडा बांध, जोगी नगर दुर्ग निवासी राधा यादव ने प्रताड़ना से तंग आकर घर पर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसी नेमिन और उसकी मां परेनिया यादव द्वारा विवाहिता पर गलत आरोप लगाकर प्रताड़ित किया करते थे। इससे परेशान होकर राधा यादव आत्महत्या कर ली थी। पुलिस में शिकायत के बाद पदमनाभपुर पुलिस जांच में जुट गई। जांच में यह बात सामने आई कि पड़ोसी नोमिन, परेनिया यादव जबरन विवाहिता पर गलत आरोप लगाकर परेशान किया करती थी। आरोपी के पति, दमाद के साथ संबंध होने का आरोप लगाकर राधा यादव को प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *