पागल कुत्ते का आतंक: बिलासपुर में 48 घंटे में 8 बच्चों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में पिछले 48 घंटे में एक पागल कुत्ते ने 8 बच्चों पर हमला किया है, जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर में 8 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिनमें से एक कुत्ता हिंसक हो गया और उसने देवरीखुद के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में गुरुवार को 6 बच्चों पर हमला किया।

कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया, जिनमें से एक बच्चे का चेहरा, सिर, कुछ के बच्चों को पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया, जिन्हें एक दो दिन के भीतर डिस्चार्ज किया जाएगा।

इसके बाद कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक-42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया और शुक्रवार की सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया।

मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव को दी, जिन्होंने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। आयुक्त ने तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए, जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *