
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म की हैवानियत भरी घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक महिला को नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवकों ने उसे नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सत्यम खरे (24 वर्ष) और निखील कुमार कोशले (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसत्ती के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।