सक्ती जिले में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप: जांच शुरू, फर्जीवाड़े करने वालों में हड़कंप

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष ने सीएमओ पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान लिया और पूरे मामले के जांच के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त कलेक्टर कुमार विश्वास और पीडब्ल्यूडी एसडीओ राकेश द्ववेदी नगर पंचायत जैजैपुर पहुंचे और सभी दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों के आने के बाद बाबू कार्यालय से नदारत मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने आरोप लगाया था कि सीएमओ और बाबू ने मिलकर 49 करोड़ रुपये का चेक गलत तरीके से काटने का काम किया है। इस मामले में जांच शुरू होने के बाद फर्जीवाड़े करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जांच अधिकारी सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *