
गोविंदा चौहान । भिलाई।
प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के लिए गुड़े बुलाने वाले मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा समेत तीन को पुलिस ने फारर घोषित कर 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। आरोपियों ने रीवा से गुंडे बुलवाकर प्रोफेसर विनोद शर्मा पर प्राणघातक हमला कराया था। हमले में प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आए हैं। फिलहाल उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है।

प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 3 अब भी फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। उनके मेमोरंडम बयान के आधार पर पुलिस प्रोबीर शर्मा, मुकेश मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा और धीरज कुमार उर्फ धीरू तक पहुंची है। प्रकरण में मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत के आवेदन लगाया था। लेकिन न्यायालय ने उसे राहत नहीं दी। अब प्रकरण में उन्हें पकड़ने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
