कुरूद शीतला मंदिर से चोरी: आरोपी तोरन ढीढी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

धमतरी । कुरूद शीतला मंदिर से चोरी की घटना में पुलिस ने आरोपी तोरन ढीढी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर से 5 चांदी की छतरी, 1 चांदी की मुकुट, 2 जोड़ी चांदी का पायल, 1 चांदी का कमरधनिया और नगदी सिक्के लगभग 300 रुपये चोरी किए थे।

इस मामले में प्रार्थी मनोज राजकुमार अग्रवाल पिता स्व० राजकुमार अग्रवल उम्र 45 वर्ष साकिन कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किए गए सामान बरामद कर लिया है।

आरोपी तोरन ढीढी पिता नीजाम दास ढीढी उम्र 20 वर्ष साकिन चण्डी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331 (4), 305 (घ) बी०एन०एस० के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर के माध्यम से माल, मुल्जिम का पतासाजी किया गया, पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार संदेही तोरन ढीढी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष आरोपी तोरन डीढी के द्वारा अपने घर के छज्जे से एक नीला रंग के झिल्ली में रखे 05 नग चांदी की छतरी, एक नग चांदी की मुकुट टुटे मुडे हुये तथा दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का कमरधनिया को निकालकर बरामद कराया गया, जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना कुरूद के अप०क्र० 367/2024 धारा 331 (4), 305 (घ) बी०एन०एस० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी तोरन ढीढी को पर्याप्त विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *