शिव मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति हुई चोरी


गोविंदा चौहान । दुर्ग । कोतवाली थाना अंतर्गत मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने महमरा घाट स्थित शिव मंदर से कृष्ण भगवाने की मूर्ती एवं चांदी का आसन चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने धारा 305,332 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक वो प्राचीन शिव मंदिर का पुजारी एवं देखरेख का काम करता है। मंदिर परिसर में अलग-अलग भगवानों की मूर्तियां विराजमान हैं। एक अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के सभी द्वार को बंद करके घर चला गया। शाम करीब 6 बजे वापस आया।


मंदिरों में पूजा एवं दिया जलाने के लिए सांई मंदिर के अंदर गया तो देखा कि पीतल के भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति एवं चांदी का आसन नहीं था। आस पास पता तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच प्रार्थी ने लगातार तीन दिनों तक आस पास एवं दुकानदारों के यहां पतासाजी करता रहा। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर अब जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराने लिए पहुंचा। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *