आबकारी विभाग की कार्रवाई- मदिरा दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने वाले कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर । आबकारी विभाग ने मदिरा दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त कर ब्लैक लिस्ट किया है। आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में अधिक दर पर मदिरा विक्रय के कुल 70 प्रकरण कायम किए। ओवर रेट पर मदिरा विक्रय करने वाले कर्मचारियों को सेवा से पर्थक किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग ने मदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग की सूचना के आधार पर जिला स्तर पर अलग-अलग टीम गठित की। टीम ने देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में मदिरा मूल्य सत्यपान के लिए, छदम क्रेता के माध्यम से अलग-अलग ब्रांड की खरीदी करवाई। जिन दुकानों में शासन की ओर से निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय किया जाना पाया गया, उन दुकानों के संबंधित विक्रय कर्ता को तत्काल सेवा से पृथक कर ब्लैकलिस्ट किया गया।

आबकारी विभाग ने 1 मार्च से 5 सितंबर 2024 के दौरान जिले में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में अधिक दर पर मदिरा विक्रय के कुल 70 प्रकरण कायम कर कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया। इन मदिरा दुकानों के कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के नाम इस प्रकार हैं:

कम्पोजिट तेदुंवा-मिथलेश यदु, शान्तनु कुमार रात्रे, ठाकुर सिंह राय
विदेशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड- दिलीप कुमार सिन्हा
कम्पोजिट नेवरा-योगेश्वर चतुर्वेदी, अजय कुमार लहरी, संतराम पात्रे, हेमंत कुमार कोसले
विदेशी मदिरा दुकान व्यास तालाब- पोषण साहू, गंगाधर खरे
विदेशी मदिरा दुकान मेटल पार्क- भूषण निषाद
विदेशी मदिरा दुकान कुर्रा- तमराज महिपाल
विदेशी मदिरा दुकान लालपुर-आयुष जायसवाल, भावेश भारती
विदेशी मदिरा दुकान लाभांडी- भांग चन्द्र धृतलहरे
देशी मदिरा अभनपुर- भुवन लाल बांधे
विदेशी मदिरा दुकान अभनपुर-योगेश कुमार
कम्पोजिट मदिरा दुकान उरला- संजय कंमार पाटिल, अविनाश कंदरा
देशी मदिरा दुकान खरोरा- विनोद कश्यप, लोकेश टंडन, लाकेश कुमार निर्मलकर, सूरज बांधे
विदेशी मदिरा दुकान खरोरा- सूरज विश्वास
विदेशी मदिरा दुकान पंडरी टिकेन्द्र डिंडोरे
विदेशी मदिरा दुकान शंकर नगर(कचना)- अशोक कुमार कौशिक, सागर टंडन
विदेशी मदिरा दुकान खमतराई- छत्रप्रकाश मिश्रा
विदेशी मदिरा दुकान बोरजहर- राजेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *