अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पिछे , थाना पिपरिया व चौकी दसरंगपुर पुलिस की सईयुक्त कार्यवाही

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा ली है साथ ही हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपीयो के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दअसल मामला थाना पिपरिया क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पुलिस चौकी दसरंगपुर का है जहां आपसी रंजिश के चलते ग्राम फांदातोड़ निवासी तीस वर्षीय रोहित चंद्रवंशी की हत्या कर शव को चुचरुंगपुर के तालाब में फेक दिया था।

बताया जा रहा है कि नकुल ने जग्गु को रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी जिसमें आरोपी नेत्रहीन नकुल ने 25 हजार रुपए दिए थे बांकी रकम हत्या करने के बाद देने की बात कही थी, उसके बाद से ही आरोपी जग्गु रोहित की हत्या करने के फिराक में घूम रहे थे हत्या करने से पहले मृतक रोहित चंद्रवंशी से दोस्ती की फिर एक दो दिन से जमकर शराब पी फिर 2 सितम्बर सोमवार के दिन दोनों जमकर शराब पी फिर आरोपी जग्गु ने मौका देख आरोपी ने मृतक रोहित चंद्रवंशी को रस्सी से गले को दबाकर अधमरा कर दिया उसके बाद हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया जुर्म को छुपाने शव को तालाब में फेक कर मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है कि दो साल पूर्व मृतक रोहित चंद्रवंशी ने आरोपी नेत्रहीन नकुल के बेटे की अपने चार – पांच साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दि थी जिससे उनको गंभीर चोट आई थी आज भी आरोपी नकुल के बेटे चल फिर नही रहे है फिर दोनों के बीच 15 लाख रुपये में मामले को रफादफा करने सौदे हुवे थे लेकिन मृतक रोहित चंद्रवंशी ने नकुल को 15 लाख रुपये नही दिया इसी कारण उससे बदला लेने के लिए नेत्रहीन नकुल ने हत्या करने की साजिश रची थी आखिरकार रोहित चंद्रवंशी को मौत के घाट उतार दिया और दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में रोहित चंद्रवंशी की शव तैरती हुई मिली थी जिसमे सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दी उसी समय पुलिस को हत्या की आशंका हुई फिर पुलिस ने मामले को गंभीरता से ली और मृतक के मोबाइल को खंगाला उसके बाद आरोपी तक पुलिस पहुँची फिर मामले का खुलासा हो पाया इस सम्पूर्ण कार्यवाही में जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी पिपरिया कमलाकांत शुक्ला चौकी प्रभारी दसरंगपुर अरविन्द साहू , साइबर सेल की टीम के साथ थाना पिपरिया पुलिस व चौकी दसरंगपुर पुलीस का सराहनीय योगदान रहा।


बरहाल पुलिस अभी भी पोस्ट मार्डम की रिपार्ट आने की इंतज़ार कर रही है जांच अभी जारी है इस मामले में और कुछ निकलकर सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *