एसपी ने 273 आरक्षक, 12 एएसआई और एक एसआई का भी किया तबादला


दुर्ग । जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मंगलवार देर शाम पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी की, जिसमें 6 निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक समेत आरक्षकों की 273 आरक्षक शामिल है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी ट्रांसफर लिस्ट में खुर्सीपार थाना प्रभारी वंदिता पानिकर को स्मृति नगर चौकी का प्रभार सौंपा गया है। जबकि खुर्सीपार थाने का प्रभार पद्मनाभपुर टीआई अंबर सिंह भारद्वाज को दिया है। इसी जेवारा-सिरसा चौकी प्रभारी राजेश साहू को भट्‌टी थाना। भट्‌टी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को भिलाई नगर थाना भेजा गया है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार धृतलहरे को जामगांव-आर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि जामगांव टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव को पद्मनाभपुर थाने भेजा गया है। इसी तरह स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे को जेवरा-सिरसा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *