
जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पीड़िता की कहानी
पीड़िता कांसाबेल क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। 30 अगस्त 2024 को स्कूल जाने के लिए साइकल से अपने घर से निकली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकल में आया और उसे स्कूल में टीचर के पास बुलाने के बहाने अपनी मोटर साइकल में बैठाकर पास के नाला जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकरण में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम को लगाया गया था, टीम ने प्रोफेशनल तरीके से पूरे केश को हैंडल कर प्रकरण के आरोपी सलीम सांई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी सलीम सांई को हुलिये के आधार पर संदेह जाहिर करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी सलीम सांई द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर सी.जी. 14 एम.आर. 6259 जप्त किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विजय राजपूत, निरीक्षक गौरव पांडेय प्रधान आरक्षक 94 जोस्टीन तिर्की, आर. शरदचंद बेहरा, आरक्षक 471 विनोद यादव, सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।