जमीन विवाद में कोटवार की हत्या

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैंगा गांव में जमीन विवाद में कोटवार रामदास महंत की सरिया रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की शाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोटवार रामदास महंत लौंगा गांव का रहने वाला था। उसने गांव के बस्ती में और सीमा पर दो मकान बनाये हुए थे। गुरुवार की शाम वो अपने विद्युत व्यवस्था बिगड़ने पर उसे ठीक करने गया था। वापस लौटते समय घर से 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खेत में उसकी लाश रक्त रंजिश हालत में मिली।

कोटवार के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि उसके चाचा ने घर आकर जानकारी दी कि खेत के पास पड़े थे। बचाव-बचाव की आवाज आ रही थी। मौके पर गया तो मारपीट करने वाले फरार हो गए थे। तब घटना स्थल पर उसकी सांसे चल रही थी। जब अस्पताल ले जाने के लिए व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *