मोबाइल फटने से दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जहां चार्जिंग में लगे मोबाइल में जोरदार धमाका हुआ और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे कार्टून देख रहे थे जब यह हादसा हुआ। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के समय बच्चों के पिता हरदयाल सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत गये हुए थे और उनका मोबाइल घर पर चार्जिंग में लगा हुआ था। इस दौरान दोपहर में उनका बेटा अपने दोस्त के साथ कमरे में गया और मोबाइल में कार्टून देखने लगा। इसी दौरान चार्जिंग में लगा मोबाइल ब्लास्ट हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी इस हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए। परिजन दोनों घायल बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हरदयाल सिंह के बच्चे को गंभीर हालत होने के कारण भर्ती किया गया है।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डॉक्टर अनुराग विश्वकर्मा ने बताया कि इलाज के बाद लड़के को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और अब उसकी हालत स्थिर है। हालांकि, उसके पैरों और हाथों में गहरी चोटें आई हैं।

मोबाइल फटने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, खासकर बारिश के दिनों में जब मोबाइल में पानी और नमी की वजह से बैटरी फूलने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *