कोहका के अग्रसेन स्कूल के शिक्षकों पर छात्रा से दुव्यवहार के लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत

विस्तार

गोविंदा चौहान । भिलाई । कोहका के अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की गई है. कृपाल नगर की रहने वाली कक्षा 3 की छात्रा की मांग शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक स्कूल में हिंद एवं ड्राइंग का पीरियड लेने वाला शिक्षक उनकी बेटे से अपशब्द बोलता रहा है और उसे सभी बच्चों के अलग बिठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहे. स्कूल में इसकी शिकायत करने पर परिजनों से भी बदसलूकी करने लगे!

शिकायतकर्ता परिजनों का कहना है कि स्कूल टीचर उसकी बेटी को दूसरे बच्चों से बाचतीच नहीं करने देते हैं। लगातार दुव्यवहार से परेशान होकर बेटी इसकी जानकारी उन्हें दी. इस पर जब स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. इसे छोटी-मोटी बात बोलकर टाल दिया. लेकिन इसके बाद भी शिक्षकों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया. इस वजह से बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी है. अब स्थिति एेसी हो गई है कि बेटी स्कूल जाने से कतराती है। इस वजह से 29 अगस्त को दोबारा अग्रसेन स्कूल में जाकर शिक्षकों से बात करने का प्रयास किया. बेटी के साथ किए जा रहे दुव्यवहार के संबंध में जानकारी ली तो उन्हें ही अपमानित किया. साथ ही बेटी को स्कूल से निकलाने और उनकी पुलिस में में शिकायत करने जैसी धमकी देनी लगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *