बिल्डर को कर्मचारी ने लगाया 54 लाख का चूना, बीमा पॉलिसी के नाम पर की धोखाधड़ी!

विस्तार

गोविंदा चौहान l बिलासपुर के नर्मदा नगर में रहने वाले एक बिल्डर राकेश शर्मा को उनके ही कर्मचारी यशवंत और उसकी महिला साथी ममता बंजारे ने बीमा पॉलिसी के नाम पर 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि यशवंत उनके लिए काम करता था और उसने ममता बंजारे से उनका परिचय कराया था। ममता ने राकेश शर्मा को निजी कंपनी की बीमा पॉलिसी लेने के लिए राजी किया। यशवंत के भरोसे के कारण, राकेश ने 3 लाख 20 हजार रुपये की पॉलिसी खरीद ली। इसके बाद, ममता ने उन्हें अलग-अलग पॉलिसियों के लिए करीब 80 लाख रुपये तक की बीमा पॉलिसी लेने के लिए प्रेरित किया।

कुछ समय बाद, राकेश शर्मा को संदेह हुआ और उन्होंने बीमा कंपनी के कार्यालय जाकर पॉलिसियों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि उनकी बीमा पॉलिसियों की कुल लिमिट केवल 36 लाख रुपये है, जबकि बाकी रकम को ममता और यशवंत ने मिलकर गबन कर लिया।

पुलिस ने जांच के बाद यशवंत और ममता के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *