डेस्क बोर्ड I दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्तीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 96 साल के आडवाणी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।आडवाणी की तबियत पिछले महीने भी खराब हुई थी और उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह 2002 से 2004 तक भारत के उप-प्रधान मंत्री रहे हैं और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे हैं।आडवाणी को बीजेपी के उन नेताओं में से एक माना जाता है जिन्होंने पार्टी को जमीनी और संगठन के तौर पर सींचा है। इसी साल मार्च में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।आडवाणी की राजनीतिक हैसियत बहुत ऊंची रही है और उन्हें बीजेपी के एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में देखा जाता है। उनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे देश में है और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
