विस्तार गोविन्दा चौहान ।
भिलाई। अमलेश्वर थाना अंतर्गत जामगांव एम तारा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार दी इस दुर्घटना में गंभीर अवस्था में घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि सोमवार की 8 बजे ग्राम तर्रा निवासी सुरेंद्र ठाकुर (25 वर्ष) अपनी मां जानकी ठाकुर (45 वर्ष ) के साथ बाइक में जाम गांव एम से तर्रा की तरफ वापस आ रहा था। तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना से सुरेंद्र को काफी चोट आई। जिसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है इलाज के दौरान सुरेंद्र का मौत हो गया। वही उसकी मां को भी चोट आई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र के पिता की भी मौत जामगांव एम में सड़क दुर्घटना में ही आज से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। सुरेंद्र अपने मां के साथ रहता था। वही मृतक पाटन क्षेत्र में रहता था।
