एक और की हुई गिरफ्तारी तेलीबांधा गोलीकांड मामलें में

गोविन्दा चौहान।तेलीबांधा थाना के अपराध क्रमांक 494/24 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंग में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं है। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपी सिरसा निवासी जसवंत सिंह उर्फ बग्गू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जसवंत सिंह उर्फ बग्गू को सिरसा हरियाणा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल जप्त किया गया है। आरोपी जसवंत सिंह उर्फ बग्गू को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर लाकर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
13 जुलाई को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 01 उद्योग भवन तेलीबांधा के पास स्थित पी.आर.ए. इंडिया प्रा.लि. के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नकाबपोश व्यक्तियों ने पिस्टल से हमला किया और फरार हो गए थे, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने समस्त पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा कर स्पेसिफिक टॉस्क के लिए स्पेसिफिक टीमों को नियुक्त किया। सूचनाओं के आधार पर झारखंड के गुमला, लोहरदगा और रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में झारखंड से 3 और हरियाणा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *