शौतीली मां ने बच्चे के शरीर को जलाया,

गोविन्दा चौहान । गुना में सौतेली मां ने 5 साल के बच्चे को गरम पलटे (पराठा पलटने वाला चम्मच) से दाग दिया। मासूम की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने नींद में बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। इससे गुस्साई महिला ने बच्चे की कलाई, कूल्हे और प्राइवेट पार्ट पर दागा। दादी की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर की है। मामला चाचौड़ा के बरबटपुरा का है। रईसा बानो (44) ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे नाती तौफीक शाह के चीखने पर वे कमरे में पहुंचीं। देखा कि बहू रजिया बानो उसे यह कहते हुए दाग रही थी कि जितना रोएगा, उतना ज्यादा जलाऊंगी। रईसा ने बताया, ‘बेटा बिट्टू शाह परिवार के साथ घर के पास ही दूसरे मकान में रहता है। तौफीक पहली बहू का बेटा है
पहली बहू की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। बेटे ने रजिया से दूसरी शादी कर ली। दोनों को एक बच्चा है। बुधवार सुबह बिट्‌टू पानी भरने चला गया। घर में दोनों बच्चे और रजिया थे, तभी तौफीक के चीखने की आवाज पर बेटा और मैं दौड़ते हुए पहुंचे। हमने तौफीक को बचाया, इसके बाद उसे बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टर ने कहा- पहले थाने में बात कराओ, तब इलाज करेंगे। दीवान जी से बात कराई, तब डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल से एक पर्चा मिला। इसे लेकर थाने पहुंचे और केस कराया।’ चाचौड़ा थाना प्रभारी TI मचल सिंह मंडलीय ने बताया कि अभी जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें अगर आता है कि गंभीर चोट है, तो फिर गैर जमानती धाराओं का इजाफा किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *