ज्वेलर संचालक को एक महिला ठग ने 2 लाख 25 हजार रुपए का लगाया चूना

गोविन्दा चौहान। महिला ने ज्वेलर्स को नकली सोने की चेन देकर उसके बदले में सोने की अंगूठी और चूड़ियां ले लिया। ज्वेलर्स ने सोने को चेक किया तो नकली निकला। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिल ने बताया कि संचेती ज्वेलर्स सुभाष संचेती के शॉप में 18 जुलाई की शाम एक महिला सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीदने पहुची थी। महिला ने एक सोने की अंगूठी और चूड़ी पसंद किया। इसके बदले में महिला सोने की एक पुरानी चेन दी। इसके एवज में महिला ने शॉप से अंगूठी और चूड़ी देने को कहा था। सुभाष संचेती ने बिना सोने को परखे ही सोने की चेन का वजन किया। महिला को बताया कि उसकी चेन 2 लाख 18 हजार रुपए की हो रही है। साथ ही अंगूठी और चूड़ी 2 लाख 15 हजार रुपए की है। ज्वेलर्स से 3 हजार कैश और अभूषण लेकर महिला चली गई। सुभाष संचेती ने चेन गलाकर देखा तो नकली मिली। सुभाष संचेती ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला सोने की चेन चोरी की नहीं लाई है, इसका विश्वास जताने के लिए अपना आधार कार्ड भी दिया था। जिसमें नाम रीमा देवी निवासी दिगंबर जैन धर्मशाला के सामने चांदनी चौक नई दिल्ली लिखा हुआ था। अपना वर्तमान पता सुभाष नगर दुर्ग भी बताया था। महिला ने आधार कार्ड की फोटोकॉपी में बकायदा अपना हस्ताक्षर करके भी दिया था। सीसी कैमरे में महिला का फूटेज मिलने पर पुलिस ने उसे पकड लिया है लेकिन पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला से पुलिस को सोने का कोई भी सामान जब्त नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। महिला के खिलाफ संचालक की शिकायत पर धारा 318 (4), 336 (3), 337, 339 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *