धमतरी: सगाई के एक महीने बाद युवती ने आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि वो शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने सुसाइड कर लिया है। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने कहा है कि मुझे लड़का पसंद नहीं था। फिर भी मेरी जबरदस्ती शादी कराई जा रही थी। अब मैं मर रही हूं। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मगरलोड ब्लॉक की चंद्रशूर की रहने वाली प्रेम कुमारी साहू(19) की महासमुंद के किसी लड़के के साथ शादी लगी थी। इसके लिए परिजनों ने महीनेभर पहले ही उसका सगाई भी कर दिया था। पता चला है कि सगाई के बाद से वह घरवालों को शादी के लिए मना कर रही थी। मगर परिजनों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसकी सगाई कर दी।
