कबीरधाम: हार्डवेयर दुकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बालक अभिरक्षा में; ₹3.24 लाख का सामान बरामद

कबीरधाम। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़िया खुर्द स्थित श्री जगदीश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर सेल और सहसपुर लोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक देवेन्द्र जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से सबमर्सिबल मोटर, पंखे, एमसीबी, कूलर मोटर और काउंटर में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान ले गए थे।

मामले में अपराध क्रमांक 163/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान नारायण टण्डन (31 वर्ष), निवासी घुघरीकला तथा राजेश साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम सिंघौरी, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 सीलिंग पंखे, 2 एग्जॉस्ट पंखे, 28 एमसीबी, 4 कूलर मोटर, स्कूटी, मोटरसाइकिल, कम्प्रेशर मशीन, लोहे के औजार, क्षतिग्रस्त टीवी और 24 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये तथा नकदी 24 हजार रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सहसपुर लोहारा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *