
‘
दुर्ग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दुर्ग इकाई द्वारा आगामी ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन 2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। सम्मेलन का आयोजन 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से BIT Auditorium, Bhilai Institute of Technology, Durg में किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख भावना वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला दुर्ग इकाई की युवतियां एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत महान पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं योगदान को केंद्र में रखते हुए युवतियों की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
पोस्टर विमोचन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक युवतियों की सहभागिता का आह्वान किया।
आयोजक: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दुर्ग इकाई
कार्यक्रम: तेजस्विनी युवती सम्मेलन 2026
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 10 बजे से
स्थान: BIT Auditorium, Bhilai Institute of Technology, Durg
