खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 3 फर्म मेसर्स पर की गई कार्यवाही

दुर्ग, 01 अक्टूबर 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विगत गुरूवार, 30 सितम्बर को 03 फर्म मेसर्स शिवबाबा मेडिकल स्टोर्स, शंकर नगर, मेसर्स सांई सर्जिकल ओम परिसर, मेसर्स विजय मेडिकल एण्ड स्कीन केयर, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया गया जो नियमानुसार संचालित पाए गए। 01 अक्टूबर 2026 को 05 फर्म मेसर्स भारती मेडिकल स्मृति नगर, मेसर्स देवांशी मेडिकल सिकोला, मेसर्स अनवी मेडिकल शांति नगर, मेसर्स आयुष मेडिकल अंजोरा, मेसर्स धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स अंजोरा का निरीक्षण किया गया, जिसमें मेसर्स अनवी मेडिकल स्टोर्स, शांति नगर में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने एवं विक्रय रिकार्ड का संधारण नहीं करने के कारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के तहत् विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
सहायक औषधि नियंत्रक से मिली जानकारी अनुसार मेसर्स श्री वेदिका मेडिकल स्टोर्स कुम्हारी जिसका निरीक्षण 29 सितम्बर 2026 को किया गया था को शेड्यूल एच-1 औषधि का विक्रय रिकार्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाए जाने के कारण ’’ कारण बताओ सूचना पत्र’’ प्रस्तावित किया गया है। मेसर्स मां हरसिद्धि मेडिकोज दुर्ग जिसका निरीक्षण 23 सितम्बर 2026 को किया गया था कुछ नार्कोटिक औषधियों के विक्रय रिकार्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाए जाने के कारण ’’ कारण बताओ सूचना पत्र’’ प्रस्तावित किया गया है।


सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय सिंह झडेकार द्वारा अपोलो कॉलेज ऑफ फार्मेसी अंजोरा में 01 अक्टूबर 2026 को एंटीमाईक्रोबियल रजिस्टेंस एवं शासन द्वारा संचालित नशा उन्मूलन पर व्याख्यान दिया गया एवं उपस्थित विद्यार्थियों से इस संबंध में शपथ ग्रहण करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *