दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सितंबर में 11 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

दुर्ग । दुर्ग जिले में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। जिले के चिन्हित ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर दिन और रात, दुर्घटनाओं के संभावित समय के अनुसार चेकिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस ने सितंबर माह में 28 सितंबर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 हजार 373 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 हजार 672, बिना सीट बेल्ट 626, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 133, तेज गति से वाहन चलाने वाले 167 और लापरवाही से वाहन चलाने वाले 134 चालक शामिल हैं।

इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले 1 हजार 175 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *