अंडा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूम रहे विनय बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को सूचना मिली थी कि विनय बघेल धारदार हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और शराब भट्ठी रोड स्थित नहर नाली के पास अपने पास रखा धारदार हथियार फेंक दिया।

पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा और गवाहों की मौजूदगी में नहर नाली के पास से धारदार हथियार बरामद किया।

आरोपी विनय बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना अंडा, वर्तमान पता रजवाड़ा पैलेस के सामने, मोती नगर, बोरसी, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग है। आरोपी के खिलाफ थाना अंडा में पहले से अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत मामला दर्ज है।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हथियार लेकर घूमने या किसी को भयभीत करने जैसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *