नशे में बस चलाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने दो बसें की जब्त


दुर्ग::अंकिता:-स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में बस चलाते मिले दो चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। दोनों बसों को मौके पर जब्त कर चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।


07 सितंबर को चीखली चौक पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 07 CT 0968 के चालक तथा दुर्ग से कवर्धा संचालित दुर्ग रोडवेज की यात्री बस क्रमांक CG 07 E 1762 के चालक की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।
यातायात पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय भेजा। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बस और यात्री बस चालकों की नियमित जांच जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने बस संचालकों से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि चालक पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित अवस्था में ही वाहन चलाएं।
पुलिस की दो टूक—नशे में वाहन चलाया तो कार्रवाई तय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *