खुर्सीपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


भिलाई::अंकिता:- खुर्सीपार थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम 160 रुपये, कुल 2,560 रुपये कीमत की सामग्री बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवार बस्ती स्थित मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान पारस उडिया (35 वर्ष), पिता रामनाथ उडिया, खुर्सीपार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास बिक्री के लिए रखी 30 देशी शराब की पौवा और 160 रुपये नगद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 387/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *