कवर्धा जिले में नवपदस्थ कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने किया कार्यभार ग्रहण

कवर्धा:- कबीरधाम जिले की नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। तुलिका प्रजापति 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और वे कबीरधाम जिले की 21वीं कलेक्टर हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति इससे पूर्व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक, पशुपालन विभाग की उप सचिव के पद पर दायित्वों का निर्वहन किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति बेमेतरा, बलरामपुर और कोरिया जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *