सड़क पर अवरोध के खिलाफ दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 9 पर BNS धारा 152 के तहत केस

दुर्ग यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, नेशनल हाईवे और सर्विस रोड को यातायात बाधा मुक्त करने विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के वाहन हटाए गए और नो-पार्किंग में ई-चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम के सहयोग से दुकानों के सामने सड़क पर रखे सामान और अतिक्रमण भी हटाया गया।

सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध पैदा करने के मामले में BNS की धारा 152 के तहत 9 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें 6 नामजद व्यक्ति और ब्रिज के नीचे कंडम वाहन खड़ा कर मार्ग बाधित करने वाले 3 वाहन मालिक शामिल हैं।

यातायात पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़ा नहीं करने और दुकानों के सामने सामान रखकर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की है।

सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है—अतिक्रमण और अवरोध के लिए नहीं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *