दुर्ग में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

दुर्ग ।दुर्ग में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस, नगर निगम और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुपेला चौक, पावर हाउस चौक, घड़ी चौक, नेहरू नगर, ग्रीन चौक, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, सूर्या मॉल चौक समेत कई व्यस्त इलाकों में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए और यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया गया। सुपेला चौक पर लगा यातायात बाधक होर्डिंग भी हटाया गया। वहीं सड़क पर घूम रहे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग नहीं करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और आम लोगों को सुरक्षित व निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *