पतोरा स्कूल की प्रधानपाठिका के खिलाफ पालकों की शिकायत, डीईओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति


खबर:
दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधानपाठिका के खिलाफ स्थानीय पालकों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को स्कूल के बच्चे, पालक और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और प्रधानपाठिका के व्यवहार पर आपत्ति जताई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रधानपाठिका बच्चों के साथ उचित व्यवहार नहीं करतीं और उन्हें बिना वजह दंडित करती हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए।

समिति ने पतोरा स्कूल पहुंचकर बच्चों, पालकों और शिक्षकों से बातचीत की तथा सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच समिति में बीईओ पाटन डालेंद्र देवांगन, एडीपीओ हेमलता बंजारे और एमआईएस शिवम कटारे को शामिल किया गया।

डीईओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट देर शाम संयुक्त संचालक शिक्षा, संभाग दुर्ग को सौंप दी गई है। अब मामले में आगे की कार्रवाई संयुक्त संचालक (जेडी) स्तर से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *