भिलाई में आज पानी की सप्लाई हो सकती है प्रभावित, शिवनाथ नदी में जलकुंभी और कचरे से सायफन बार-बार चोक

भिलाई। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज पानी की सप्लाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिवनाथ नदी में बड़ी मात्रा में जलकुंभी और कचरा बहकर आने से इनटेक वेल का सायफन बार-बार चोक हो रहा है। इसके चलते जलशोधन संयंत्रों का संचालन कई बार रोकना पड़ा, जिसका असर शहर के कई इलाकों की पानी सप्लाई पर पड़ा है।

नगर निगम के मुताबिक, नदी से लगातार आ रही जलकुंभी और कचरे के कारण पानी खींचने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सायफन के बार-बार बंद होने से 77 एमएलडी और 66 एमएलडी क्षमता वाले जलशोधन संयंत्रों का संचालन भी बाधित हुआ। बुधवार को सुबह से शाम तक कई बार सायफन चोक होने की स्थिति बनी।

सायफन चोक होने के कारण निगम की टीम और गोताखोरों को लगातार सफाई का काम करना पड़ा। हालांकि, नदी में जलकुंभी और कचरे की मात्रा अधिक होने के कारण इसे हटाने में समय लग रहा है।

नगर निगम का कहना है कि गुरुवार को सभी ओवरहेड टंकियों तक पानी पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। लेकिन अगर जलशोधन संयंत्रों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया, तो शहर के कई इलाकों में पानी तय समय से देरी से पहुंच सकता है। कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति के समय में बदलाव होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *