रामनगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

दुर्ग । रामनगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी रायपुर का रहने वाला है और उसका मृत युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवती की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और रायपुर पहुंच गया था, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की पूरी वजह और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *