मेड़ेसरा में अवैध शराब बेचते बुजुर्ग गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जब्त


दुर्ग। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम मेड़ेसरा में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मेड़ेसरा स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामजी लोधी (67 वर्ष), निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 2,500 रुपये है, तथा 10 पौवा अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 1,200 रुपये है, बरामद की गई। इस प्रकार कुल 35 पौवा शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का संग्रहण और बिक्री कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *