
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रतिष्ठानों एवं अन्य जगहो पर वाहन खड़ी कर सड़क बाधा करने वालो लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सुपेला आकाश गंगा क्षेत्र में सड़क बाधा पाये जाने पर कुल 3200.00 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
आज जोन-1 नेहरू नगर के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्र. 17 आकाश गंगा परिसर में प्रतिष्ठानों के सामने अवैध रूप से वाहन खड़ा किया गया था। सड़क बाधा करने पर संबंधित लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई। गौरी शंकर 200, मनोज कुमार 200, सौरभ 200, प्रकाश हालधर 200, भोले बाबा 200, देवनाथ 100, पवन कुमार गुप्ता 200, रमेश गुप्ता 200 इस प्राकर कुल 1400.00 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार राखी फर्नीचर रोड के सामने में अवैध रूप से सब्जी ट्रक पार्किंग किया गया था, जिनसे सड़क और आवागमन बाधित के रूप में कुल 1800.00 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
