दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और 2 लाख रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग । 5 मई 2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खारून नदी के रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध हथियार और नकदी के साथ मौजूद है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अविनाश आष्टिकर, निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। इन वस्तुओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी सामग्री जब्त कर ली।
थाना कुम्हारी में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना का कारण :
अवैध रूप से देशी कट्टा बेचने की मंशा से आरोपी द्वारा हथियार रखना।
घटनास्थल :
खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे, कुम्हारी, जिला दुर्ग
आरोपी :
अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर
जब्त सामग्री :
1 देशी कट्टा
1 जिंदा कारतूस
2 लाख रुपये नकद
1 वीवो मोबाइल फोन
पुलिस टीम की भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे सहित सुभाष बोरकर, जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे और राजेश ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *