
जांजगीर-चांपा |
माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा में कलेक्टर महोदय के निर्देशन में विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील अकलतरा के ग्राम तिलई में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुमित बघेल, तहसीलदार श्री अविनाश चौहान, नायब तहसीलदार श्री प्रशांत गुप्ता सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत 5 कृषकों को भू-अधिकार अभिलेख कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 18 आवेदकों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान किए गए।
इसके अलावा, शिविर में प्राप्त 10 त्रुटि सुधार, 11 फौती तथा अन्य आवेदनों को दर्ज कर मौके पर ही उनका निराकरण भी किया गया।
इस पहल से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता और शीघ्रता से प्राप्त हो रहा है।