
दुर्ग । थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल ऋषि के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी घबराने लगे, जिन्हें तत्काल पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके द्वारा ऑनलाइन जुआ (सट्टा) संचालित करना पाया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन एवं 36,100 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपियों द्वारा उक्त रकम और गतिविधि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस ने विधिवत जप्ती की कार्रवाई की।थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना का कारण :
आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से रुपये-पैसों का दांव लगाना।
घटनास्थल :
होटल ऋषि के पास, रेलवे स्टेशन के सामने, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी :मोहसिन खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरीराहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरीजप्त सामग्री :
03 नग मोबाइल फोननगदी रकम 36,100 रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। विशेष टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।