रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 136 पुलिसकर्मियों के तबादले



रायपुर:
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए कुल 136 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर सूची जारी की है।
इस सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों और इकाइयों से हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *