ऑपरेशन विश्वास: देर रात अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, क्लब संचालक गिरफ्तार,64 बोतल बीयर जप्त

दुर्ग, 19 अप्रैल 2026।थाना सुपेला (चौकी स्मृति नगर) क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक क्लब संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 64 बोतल बीयर जप्त की गई।पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर सतत निगरानी रखते हुए 18 अप्रैल 2026 की रात्रि में टी-सूर्यामाल जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी क्लब संचालक द्वारा अवैध रूप से। ग्राहकों को बीयर उपलब्ध कराई जा रही थी।मौके पर आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर क्लब की छत पर छिपाकर रखी गई 64 बोतल स्टॉक कंपनी की बीयर (कुल 41.600 बल्क लीटर) बरामद की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 12,800 रुपये आंकी गई है।आरोपी संजय गुप्ता (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-04 भिलाई, जिला दुर्ग के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

घटना का कारण:अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री करना।

सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि उत्तम कुमार साहू, आरक्षक कमल नारायण, गोविन्द साहू, कौशलेन्द्र एवं सविंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *