
दुर्ग |
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामगांव आर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.500 किलोग्राम गांजा और नगदी रकम बरामद की है।
पुलिस को 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बटरेल स्थित राजा तालाब के पास शिव मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ताराचंद देवांगन के पास से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 2.500 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब ₹1,25,000) और ₹1,300 नगद बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा उसने देवानंद सोनवानी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर देवानंद सोनवानी को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
घटनास्थल:
राजा तालाब के पास, शिव मंदिर के समीप, ग्राम बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग
आरोपी:
ताराचंद देवांगन (52 वर्ष), निवासी ग्राम बटरेल
देवानंद सोनवानी (25 वर्ष), निवासी ग्राम अरकार, जिला बालोद
जप्त सामग्री:
2.500 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹1,25,000)
नगदी ₹1,300
कुल जप्ती: ₹1,26,300