आपसी विवाद में हत्या: 3 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई



दुर्ग |
जिले के अण्डा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए फरार दोनों आरोपियों को महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा की है। यहां शम्भू निषाद उर्फ देवचरण (45 वर्ष), जो कई वर्षों से गुजरात में रह रहा था, अपने गांव आने पर संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव के साथ विवाद में उलझ गया।
विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की, जिससे शम्भू को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 103, 3(5) BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
घटना का कारण:
आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट
घटनास्थल:
स्कूल पारा, ग्राम खाड़ा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग
आरोपी:
1 संतोष कुमार यादव (44 वर्ष)
2 रोहित कुमार यादव (42 वर्ष)


जप्त सामग्री:
मारपीट हाथ-मुक्का और लात से की गई, कोई सामग्री जप्त नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *