सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संवाद बैठक आयोजित, पुलिसिंग सुधार और छवि निर्माण पर जोर



▪️ लगभग 60 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी बैठक में शामिल
▪️ रिटायर्ड कर्मचारियों को आईडी कार्ड देने का सुझाव मिला
▪️ अनुभव साझा कर पुलिस कार्यप्रणाली सुधार के सुझाव दिए गए
▪️ जनसंपर्क, बेहतर व्यवहार और त्वरित कार्यवाही पर जोर
▪️ थाना स्तर पर नियमित बैठक और आपसी समन्वय बढ़ाने की बात
▪️ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बीट पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश

दुर्ग । 11 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के करीब 60 लोग शामिल हुए।


बैठक में सभी से परिचय लिया गया और उन्हें अपनी लंबी सेवा अवधि के अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सुझाव दिया कि आम नागरिकों के साथ व्यवहार को और संवेदनशील बनाया जाए, शिकायतों का जल्दी समाधान किया जाए, घटनास्थल पर समय पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए और बीट स्तर पर नियमित संवाद बढ़ाया जाए। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
सभी को अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के बारे में भी पुलिस को अवगत कराने की बात कही गई।


बैठक में पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय, जनसहभागिता बढ़ाने और सकारात्मक छवि निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की अद्यतन जानकारी रखें, नियमित संपर्क बनाए रखें, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संवाद बढ़ाएं और बीट पुलिसिंग में उनका सहयोग लें।
कार्यक्रम स्थल :
पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *