पाइप लाइन लीकेज से जलभराव की समस्या को निगम प्रशासन ने तत्काल किया समाधान




भिलाईनगर| नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर जोन-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 के सुपेला बाजार क्षेत्र में जल आपूर्ति पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक बड़ा लीकेज होने से इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार सुपेला रावण भाटा, शीतला तालाब के समीप एवं हार्डवेयर लाइन क्षेत्र में पाइप लाइन से भारी मात्रा में पानी बहने लगा। एक ही समय में अत्यधिक पानी नालियों में जाने से लक्ष्मी नगर के पास शीतला तालाब मार्ग की पुलिया जाम हो गई। पुलिया में पेयजल की तीन बड़ी पाइप लाइनें गुजरती हैं, जिनमें प्लास्टिक झिल्ली और कचरा फंस जाने से पानी का बहाव रुक गया। इसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम भिलाई की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बांस की सहायता से जाम पुलिया को खोला और उसमें फंसे कचरे बाहर निकाले। इसके बाद जल निकासी की व्यवस्था सुचारु की गई। साथ ही सड़क पर फैले कीचड़ और कचरे को साफ कर संक्रमण से बचाव के लिए चूना पाउडर का छिड़काव भी किया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *