

▪️ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष रात्रि अभियान
▪️ जिले के 46 चिन्हित स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई
▪️ नशा करने, हथियार लेकर घूमने और खुले में शराब पीने वालों को चेतावनी
▪️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें सक्रिय
दुर्ग । जिला दुर्ग में बढ़ती अड्डेबाजी, नशा सेवन, धारदार हथियार लेकर घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके तहत थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है।


04 अप्रैल 2026 की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उन जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई, जहां युवकों के समूह द्वारा अड्डेबाजी, नशा सेवन और आम लोगों में डर का माहौल बनाने की शिकायतें मिल रही थीं।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और अड्डेबाजी व नशा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवार कार्रवाई (आबकारी एक्ट 36(च)) :
▪️ धमधा – 10
▪️ पुलगांव – 08
▪️ पद्मनाभपुर – 07
▪️ जामुल – 05
▪️ दुर्ग – 04
▪️ नेवई – 03
▪️ अंडा – 03
▪️ भिलाई नगर – 02
▪️ पुरानी भिलाई – 02
▪️ खुर्सीपार – 02
सराहनीय भूमिका :
इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों और विशेष रूप से गठित टीमों की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अड्डेबाजी, नशा सेवन, हथियार लेकर घूमने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।