झेरिया धोबी समाज रिसामा परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन

दुर्ग । रिसामा परिक्षेत्र झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन 5 अप्रैल 2026 रविवार को ग्राम पचपेड़ी में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के मुख्य अतिथि श्री मनोज निर्मलकर जी (प्रदेश अध्यक्ष धोबी समाज), अध्यक्षता श्री विष्णु निर्मलकर जी (जिला अध्यक्ष दुर्ग) विशेष अतिथि श्री जीवन निर्मलकर जी (राज-अध्यक्ष दुर्ग), डॉक्टर मदन रजक जी (कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गराज), श्री चेतन चंद्राकर जी सरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी, श्रीमती चंचल निर्मलकर जी उपसरपंच ग्राम पंचायत पचपेड़ी तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,विधायक पाटन), अध्यक्षता श्री नेमचंद निर्मलकर जी (अध्यक्ष, रिसामा परिक्षेत्र) विशेष अतिथि श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी (सदस्य जिला दुर्ग), श्री निर्मल कोसरे जी (महापौर,नगर निगम भिलाई -चरोदा ) आदि की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में विशाल कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम,विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान,रखा गया है। यह जानकारी झेरिया धोबी समाज के परीक्षेत्रीय अध्यक्ष नेमचंद निर्मलकर जी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *