आकाशी बिजली गिरने से हुई युवक की मौत मौत, मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मीरमिट्टी का

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – तपते धूप के बीच अचानक बदले मौसम में एक बार फिर आसमान ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए कहर बरपा दिया, जिसके कारण पिपरिया थाना क्षेत्र की अंतर्गत आने वाले ग्राम मीरमिट्टी में आकाशीय बिजली ने एक व्यक्ति को काल के गाल में समा लिया।


मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है मृतक भेड़ बकरी चराने के लिए आया हुआ था जो ग्राम मीरमिट्टी के खार पर अपना डेरा लगाया हुआ था, परन्तु शुक्रवार शाम की गर्जना से निकली आकाशीय बिजली ने उसका जीवन लीला समाप्त कर दिया मृतक का नाम धन्ना बताया जा रहा है,थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम मीरमिट्टी में युवक भेड़ बकरी चराने आया हुआ था,राजस्थानी लोगों की टीम के साथ युवक मृतक आया था, मृतक के शव को फिर हाल पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *