
▪️ नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार
▪️ प्रतिबंधित नशीली दवाई (कैप्सूल) जप्त, कुल कीमत 39,200 रुपये
▪️ अवैध बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी
▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही
दुर्ग । दिनांक 03.04.2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आशा नगर खंडहर सुलभ के पास, दुर्ग में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
संदेहियों को पकड़कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की गई। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 8, 22, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु प्रतिबंधित नशीली दवाई का अवैध विक्रय
घटनास्थल :
आशा नगर खंडहर सुलभ के पास, दुर्ग
आरोपी के नाम :
शंभूराम साहू, उम्र 63 वर्ष, निवासी शक्ति नगर दुर्ग
नंद कुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी श्रीनगर उरला दुर्ग
जप्त सामग्री :
प्रतिबंधित स्पैमसो प्लस कैप्सूल – 96 नग (कीमत लगभग 38,400 रुपये)
नगदी रकम – 800 रुपये
कुल जुमला कीमत – 39,200 रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।