नंदिनी नगर में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, 74 हजार से अधिक की रकम और सामग्री जप्त




दुर्ग। जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदिनी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी रकम सहित सट्टा से जुड़ी सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र आडिल (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नंदिनी खुंदिनी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 69,450 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और सट्टा पट्टियां जप्त की गई हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 74,450 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालन कर रहा था। इस कार्रवाई में नंदिनी नगर थाना पुलिस की त्वरित और सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *